पटना- नीट छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई ने शुरू की जाँच!

SHARE:

:- अमित कुमार की रिपोर्ट!

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी। है। लगभग 3 घंटे जांच चली।

यह मामला तब सामने आया जब छात्रा 6 जनवरी को हॉस्टल में बेहोश मिली और पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई। परिवार ने आरोप लगाया कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया और मामले को दबाने की कोशिश की गई।

पुलिस ने शुरू में इसे आत्महत्या का मामला माना था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा के संकेत मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। एसआईटी ने 24 दिनों तक जांच की, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद बिहार सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। टीम ने हॉस्टल का दौरा किया लगभग 3 घंटेऔर सबूत इकट्ठा किए। हालांकि, सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका है, जिससे जांच में चुनौतियां आ सकती हैं

इस मामले में कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे कि छात्रा की मौत के पीछे कौन जिम्मेदार है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ किसने की। सीबीआई की जांच से उम्मीद है कि सच सामने आएगा और दोषियों को सजा मिलेगी।

Join us on: