पटना- बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट, एक दर्जन जख़्मी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार

बाढ़ थाना के मलाही गांव में बच्चों के मामूली विवाद में दोनों पक्षों से 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों से घायल लोगों का इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही बच्चों के बीच कुछ दिनों पहले मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद गाँव के लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करा दिया था। लेकिन आज कुछ बच्चे खेलने के लिए बागीचे की तरफ चले गए। वहां दूसरे पक्ष के लोगों से फिर विवाद शुरू हो गया। बच्चों में मारपीट की खबर सुनते ही दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी भी हुई। हमले में कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को किसी तरह शांत कराया।
बाइट स्थानीय ग्रामीण और दोनों पक्ष के लोग!

Byte – पीड़ित एवं परिजन

Join us on: