मुख्यमंत्री द्वारा सदन में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधान परिषद के अंदर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लेकर दिए गए बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में विधानसभा और विधान परिषद—दोनों सदनों में विपक्ष लगातार नीतीश कुमार से माफी की मांग कर रहा है।
विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से वाकआउट किया। महागठबंधन के विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री का बयान न सिर्फ आपत्तिजनक है, बल्कि एक महिला नेता का अपमान भी है।
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मुख्यमंत्री के बयान को शर्मनाक बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। वहीं भाकपा (माले) के विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि इस तरह के बयान से अपराधियों का मनोबल बढ़ता है। राजद विधायक आलोक मेहता ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जिन बातों को न करने का दावा करते हैं, वही काम आज वह खुद कर रहे हैं।
बाइट – भाई वीरेंद्र, विधायक, राजद
बाइट – आलोक मेहता, विधायक, राजद
बाइट – संदीप सौरभ, विधायक, भाकपा (माले)

Join us on: