संतोष पांडेय की रिपोर्ट

पिपरा गांव के समीप NH333 पर सड़क हादसे में 6 की मौत चार गंभीर रूप से घायल।
लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा सिकंदरा स्थित पिपरा गांव के समीप अहले सुबह सिकंदरा से शेखपुरा की ओर जा रही एचपी गैस ट्रक वाहन तथा शेखपुरा से सिकंदरा आ रही सूमो विक्टा वाहन में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।टक्कर इतना जबरदस्त था कि चार लोगों का शव,वाहन से बाहर सड़क पर दूर जा गिरा।जबकि दो लोग वाहन में ही बुरी तरह मलबे में फसें रह गए।जहां सूमो पर सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।जानकारी के अनुसार जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा भंदरा गांव निवासी लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी के शव का दाह संस्कार कर चालक सहित सभी एक ही परिवार के 10 लोग सुमो वाहन से घर वापस लौट रहे थे,कि अचानक उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा गांव के समीप बड़ा हादसा हो गया।जिसमें गीत देवी का पति लालजीत सिंह सहित बड़ा बेटा अमित शेखर,छोटा बेटा रामचंद्र सिंह,बेटी बेबी देवी,भांजी अनीता देवी तथा चालक प्रीतम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि गंभीर रूप से घायल बाल्मीकि सिंह व प्रभात कुमार को सिकंदरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु PMCH रेफर कर दिया गया तथा अन्य दो लोगों का सिकंदरा में ही इलाज कराया जा रहा है।
मौके पर पहुंचे एसपी सुशील कुमार घायलों के समुचित इलाज की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। तथा शव का पोस्टमार्टम हेतु लखीसराय सदर अस्पताल भेज दिया।




