:- अमित सिंह की रिपोर्ट

राजधानी के मोकामा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और साली के संग फरार हो गया।
मोकामा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजनन्दन शर्मा ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार मामला प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का प्रतीत होता है, क्योंकि शव बक्से में बन्द पड़ा था। तफ्तीश करने पर पता चला की मृतिका का पति शनि पासवान अपनी साली के संग हत्या के बाद फरार है।
इस से यह भी पता चलता है कि मामला विवाहेतर संबंध में की गई हत्या का है। दरअसल 4 साल पहले ही युवती की शादी शनि पासवान से हुई थी, इधर साली के साथ उसके संबंध प्रगाढ़ होते जा रहे थे परिणामस्वरूप पत्नी की हत्या कर वो फरार हो गया। फिलहाल जितनी मुँह उतनी बातें हो रही है।
बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
मृतिका की पहचान 24 वर्षीय वर्षा कुमारी, पति शनि पासवान, मोकामा घाट के रूप में हुई है।




