शकील की रिपोर्ट

बेतिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बेतिया द्वारा आज राजगुरु चौक स्थित क्रिएटिव कम्प्यूटर क्लास में नगर सह मंत्री अभिषेक पटेल के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई।नगर सह मंत्री अभिषेक पटेल ने कहा कि धरती बाबा, महानायक और भगवान. बिरसा मुंडा को ये तीनों नाम यूं ही नहीं मिले. अंतिम सांस तक अंग्रेजों से अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले और प्रकृति को भगवान की तरह पूजने वाले बिरसा मुंडा की आज जयंती है. देश में आज इनकी जयंती को जनजाति गौरव दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है.बिरसा मुंडा का सारा जीवन आदिवासियों को उनके अधिकारों के लिए जागरुक करने और आदिवासियों के हित के लिए अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए बीता. अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलनों के कारण कई बार इनकी गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन न तो यह सफर थमा और न ही अधिकारों की लड़ाई मंद पड़ी.जिला सह सोशल मीडिया प्रमुख लवकुश कुशवाहा ने कहा कि बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य और स्वामी विवेकानंद थे। ब्रिटिश हुकूमत ने इसे खतरे का संकेत समझकर बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। वहां अंग्रेजों ने उन्हें धीमा जहर दिया था। जिस कारण वे 9 जून 1900 को शहीद हो गए। बिरसा मुंडा की गणना महान देशभक्तों में की जाती है।मौके पर रवि , अंकित , सुधीर खुशबू गुप्ता नेहा पल्लवी रूपेश , लवकुश शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।




