नीट छात्रा हत्याकांड को लेकर सदन में दूसरे दिन भी विपक्षी दलों का हँगामा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!


बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन भी NEET छात्रा मामले को लेकर सियासी माहौल गर्म नजर आया। राजद के तमाम विधायक हाथों में तकिया लेकर विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते दिखे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इसी बीच बाहुबली विधायक आनंद सिंह शपथ लेने के लिए विधानसभा पहुंचे। आनंद सिंह फिलहाल बेउर जेल में न्यायिक हिरासत में हैं और दुलारचंद हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं। पटना सिविल कोर्ट से उन्हें केवल शपथ लेने के लिए ही अनुमति दी गई थी।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आनंद सिंह को विधानसभा लाया गया, जहां उन्होंने विधायक पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें वापस बेउर जेल ले जाया गया। अदालत की अनुमति सिर्फ शपथ तक सीमित थी, किसी भी तरह की अतिरिक्त राहत उन्हें नहीं दी गई।

बाईट

Join us on: