रिपोर्ट- अमित कुमार!
बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के बीच सरकारी आवास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।
लखेंद्र पासवान ने तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि सरकारी बंगले से कई सामान गायब हैं। इस बयान पर तेज प्रताप यादव ने भी पलटवार किया था।
अब तेज प्रताप के जवाब पर मंत्री लखेंद्र पासवान ने दो टूक प्रतिक्रिया दी है।
लखेंद्र पासवान ने कहा कि वह किसान-मजदूर परिवार से आते हैं और सत्ता में भोग के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें आवास अलॉट किया गया, तो वह पूरी तरह खंडहर हालत में था। न तो पंखा था, न बल्ब और न ही भवन निर्माण विभाग का कोई सामान मौजूद था।
उन्होंने सवाल उठाया कि या तो तेज प्रताप यादव बताएं कि उन्हें सरकारी आवास किस हालत में मिला था, या फिर भवन निर्माण विभाग इसकी स्थिति स्पष्ट करे।
लखेंद्र पासवान ने कहा कि “स्वर्ग की कल्पना राजा के बेटे करते हैं, हम नहीं।”
उन्होंने आगे कहा कि जनता खुद तय करे कि पहले आवास की क्या स्थिति थी और अब क्या है।
वहीं बजट सत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए लखेंद्र पासवान ने कहा कि यह बजट विकसित, समृद्ध और मजबूत बिहार बनाने वाला है। उन्होंने इसे रोजगार, महिला सशक्तिकरण, उद्योग, खेल, जल वितरण और सड़क निर्माण को बढ़ावा देने वाला बजट बताया और कहा कि यह बजट बिहार की जनता के जनादेश का सम्मान है।
बाइट – लखेंद्र पासवान, मंत्री, बिहार सरकार




