:- रवि शंकर अमित!
जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संपादित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिए गए हैं।
फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य के सुचारु संचालन के लिए पंचायत स्तर पर विशेष कैम्पों का आयोजन किया गया है, जहां किसानों को पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान पात्र किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे अपने संबंधित पंचायत में आयोजित कैम्पों में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर फार्मर रजिस्ट्रेशन कराएं। साथ ही, सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पंजीकरण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा अधिक से अधिक किसानों को इस प्रक्रिया से जोड़ा जाए।
जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में वरीय पदाधिकारियों द्वारा कार्य की प्रगति की निरंतर समीक्षा की जा रही है। सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
बेगूसराय जिले में आज दिनांक 03.02.2026 को 5936 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्रेशन किया गया साथ ही 7158 किसानों का eKYC किया गया है।




