मिथिला स्मृति पर्व समारोह को लेकर बैठक मे पहूचें विधायक और पुर्व एम एल सी!

SHARE:

रिपोर्टर– राजीव कुमार झा

मधुबनी मैथिल समाज रहिका के तत्वावधान में मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह मनाने को ले प्रखंड मुख्यालय अवस्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में साहित्यकार स्मारिका के संपादक उदयचंद्र झा विनोद के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गत वर्ष का आय व्यय का लेखा जोखा संस्था सचिव शीतलांबर झा ने प्रस्तुत की। वहीं सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ को अध्यक्ष,सचिव शीतलांबर झा,संयोजक बिस्फी विधायक आसिफ अहमद,सह संयोजक हेमचंद्र झा सहित 40 सदस्यीय कार्यकारणी सदस्य का गठन किया गया।बैठक में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय मिथिला विभूति स्मृति पर्व समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 27 फरवरी से प्रारंभ होना है जिसका समापन एक मार्च को होगा। पहले दिन मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत। विद्यापति की मूर्ति पर माल्यार्पण,दुसरे दिन विराट कविगोष्ठी, यात्री पुरस्कार,किरण पुरस्कार तीसरे दिन नामचीन कलाकारों के उपस्थित में सांस्कृतिक, रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन के साथ साथ चुन-चुन मिश्र सम्मान दिया जाएगा। संस्था सचिव बैठक को संबोधित करते हुते कहा कि संस्था अनवरत मिथिला मैथिली के संरक्षण, संवर्धन को ले अनवरत आंदोलन करती आ रही है।अध्यक्ष सुमन कुमार महासेठ ने कहा कि संस्था लगातार मिथिला मैथिली के क्षेत्र में लगातार संघर्ष करती आ रही है। विधायक सह संस्था के संरक्षक आसीफ अहमद ने कहा कि मैथिल समाज रहिका ने जो जवाबदेही दी है उसको निर्वाह करने की पूरी कोशिश करेंगे।इस अवसर पर मधुराय, चंद्र किशोर मंडल,हरिनाथ यादव,अनिल सिंह मवेशी झा सहित अन्य ने संबोधित किया। इस मौके पर बिस्तर विधायक आसिफ अहमद को संस्था का संरक्षक एवं डाँक्टर हेमचन्द्र झा को क्षमा सह संरक्षक बनाया गया।

Join us on: