औरंगाबाद – 5 नाबालिक लड़कियों ने खाया जहर,चार की मौत एक इलाजरत!

SHARE:

रिपोर्ट- रुपेश कुमार!

औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक साथ पांच नाबालिग बच्चियों ने जहर खा लिया।इनमें से चार की मौत हो गई जबकि एक का इलाज कहीं अन्यत्र जारी है।मौत के बाद परिजनों द्वारा चुपचाप चारों शवों को जला दिये जाने की बात भी सामने आ रही है।घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है लेकिन शनिवार की देर रात यह मामला सार्वजनिक हुआ जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।इधर सूचना मिलते ही हसपुरा थाना की पुलिस ने मामले की पुष्टि को लेकर चौकीदार को सैदपुर भेजा मगर घटना की पुष्टि नहीं हो सकी।लेकिन अब जब यह मामला सार्वजनिक हो गया तब दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास सैदपुर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बातचीत कर घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया मगर गांव में किसी भी पुरुष के नहीं मिलने की वजह से मामले की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।।उन्होंने कहा कि घटना हुई है या नहीं,हुई है तो कहां हुई है और किसकी मौत हुई है,यह बात अभी रहस्य के घेरे में है।उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ बता पाना ठीक रहेगा।वैसे घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 15 से 16 आयु वर्ग के बीच की पांच लड़कियां गांव के बाहर स्थित पइन के पास पहुंचे और पांचों ने एक साथ जहर खा लिया ।विषपान के बाद उनमें से एक लड़की घर चली आई और परिजनों को मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिजन उसे लेकर कहीं दूसरी जगह इलाज कराने लेकर चले गये।जबकि मिली जानकारी के मुताबिक अन्य चारों लड़कियों ने खेतों में ही दम तोड़ दिया।बाद में परिजनों ने एकमत होकर शवों को एक साथ जला दिया।हालांकि,लड़कियों ने ऐसा कदम क्यों उठाया ,इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है।यहां तक कि मौत की पुष्टि तक नहीं हो सकी है।

बाइट – अशोक कुमार दास,एसडीपीओ।

Join us on: