सहरसा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना संत रविदास महोत्सव।

SHARE:

संवाददाता :- विकास कुमार!

सहरसा में इन दिनों महोत्सवों की भरमार देखी जा रही है। इसी कड़ी में संत रविदास महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संत रविदास चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं संत रविदास महोत्सव के मौके पर सहरसा के प्रेक्षागृह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न स्थानों से आए नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

Join us on: