:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
– बेगूसराय में बदमाशों ने बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। आपको बताते चले कि खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक बीएससी नर्सिंग छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान मोहनपुर गांव के वार्ड- 12 निवासी योगेंद्र पासवान के 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु राज के रूप में हुई है!
बताया जाता है कि प्रियांशु पटना में परीक्षा देकर रात में ही घर लौटा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पुत्र का कुछ लोगों से पहले से विवाद चल रहा था और साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
बाइट मनीष एसपी बेगूसराय




