मधुबनी के पत्रकार हत्याकांड में महिला समेत 5 गिरफ्तार !

SHARE:

:- रागिनी शर्मा (विशेष संवाददाता)

दिनांक 10.11.21 को बनीपट्टी निवासी चन्द्रशेखर झा पिता – दयानंद झा द्वारा थाना में रात्रि करीब 09:00 बजे आकर सूचना दी गई कि उनका भाई बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा , उम्र 23 वर्ष कल दिनांक -09.11.21 की रात्रि करीब 10:00 बजे से लापता है । इस सूचना पर तत्काल चन्द्रशेखर झा से अपहृत बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा का मोबाइल नम्बर लेकर तकनीकी जाँच सत्यापन किया , जिससे पता चला कि बुद्धिनाथ झा को करीब 10:00 बजे रात्रि में अंतिम बातचीत पूर्णकला देवी पति – जयजय राम पासवान , सा ० – अतरौली , थाना – अरेर से हुई है । जब पुलिस द्वारा दिनांक -11/11/21 को पूर्णकला देवी को थाना बुलाकर उससे पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि जब अविनाश से इसकी बात हो रही थी तो उस वक्त वह अपने मायके ब्रहमपुरा में थी , जो कि तकनीकी सत्यापन से झूठा पाया गया । तकनीकी सत्यापन से यह पाया गया कि पूर्णकला देवी घटना की रात्रि पूरी रात बेनीपट्टी में ही रही है । जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि घटना की रात्रि अर्थात दिनांक- 09.11.21 को समय करीब 10:15 बजे बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा कटेया रोड स्थित अनुराग हेल्थकेयर में आये थे और उसी हेल्थकेयर में पूर्णकला देवी से उसकी मुलाकात हुई । कुछ देर बाद जब पूर्णकला देवी और अविनाश झा उक्त हेल्थकेयर से बाहर निकले तो पूर्व से घात लगाकर खड़े पाँच व्यक्ति जिनमें 01 रौशन कुमार साह 02 : बिहू कुमार 03 : दीपक कुमार पंडित 04 पवन कुमार पंडित एवं 05 मनीष कुमार शामिल थे , सभी ने मिलकर बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा को पकड़कर के ० के ० चौधरी के नर्सिंग होम की तरफ ले गये पूर्णकला देवी द्वारा इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी गई । यहाँ तक की जब अपहृत बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा के भाई के लोग पूर्णकला देवी से पूछताछ करने हेतु उनके मायके ब्रहमपुरा दिनांक -10/11/21 की रात्रि में गये थे तो वहाँ भी पूर्णकला देवी ने जानबुझकर घटना की सत्यता नहीं बतायी और यहाँ तक कि दिनांक 11/11/21 को पुलिस को भी सही जानकारी नहीं दी । कोड का उद्भेदन / अभियुक्त गिरफ्तारी हेतु गठित विशेष टीम द्वारा पूर्णकला देवी के • बतायेनुसार इस काड मे पूर्णकला देवी के साथ – साथ 01 रौशन कुमार साह 02 बिहू कुमार 03 दीपक कुमार पंडित 04 पवन कुमार पंडित एवं 05 मनीष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया । इस घटना के संदर्भ में बेनीपट्टी थाना कांड स०-243 / 21 दिनांक 11.11.21 . धारा 363 / 365 / 120 ( बी ) भा ० द ० वि ० के अन्तर्गत दर्ज किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं अपराधिक इतिहास : अभियुक्त का नाम- 01 रौशन कुमार साह उम्र 23 वर्ष पिता- ललन साह , सा ० – बेनीपट्टी , थाना बेनीपट्टी जिला मधुबनी । अभियुक्त का नाम- 02 बिहू कुमार पंडित उम्र 20 वर्ष पिता – उत्तिम पंडित , सा ० – बेनीपट्टी , थाना बेनीपट्टी जिला मधुबनी । अभियुक्त का अभियुक्त का नाम- 03 दीपक कुमार पंडित , उम्र 24 वर्ष पिता राम प्रकाश पंडित , सा ० – बेनीपट्टी , थाना बेनीपट्टी जिला मधुबनी । नाम- 04 पवन कुमार पंडित उम्र 22 वर्ष पिता – जय प्रकाश पंडित , सा ० – बेनीपट्टी , थाना – बेनीपट्टी जिला मधुबनी । अभियुक्त का नाम -05 मनीष कुमार उम्र 21 वर्ष पिता अजय साह , सा ० लोहिया चौक बेनीपट्टी , सा ० – बेनीपट्टी , थाना- बेनीपट्टी जिला मधुबनी । अभियुक्त का नाम -06 पूर्णकला देवी उम्र 24 वर्ष पति – जयजय राम पासवान , सा ० अतरौली , थाना – अरेर , जिला मधुबनी ।

Join us on:

Leave a Comment