महिला-पुरुष अंतरजिला कबड्डी टूर्नामेंट में हाथीदह और मराँची ने मारी बाज़ी!

SHARE:

:- रवि शंकर शर्मा!

मोकामा के हाथीदह में छठ महापर्व के अवसर पर अंतरजिला महिला-पुरूष कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसका आज फाइनल मुकाबला खेला गया।
पटना- लखीसराय और नवादा की एक दर्जन टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।
आज हुये फाइनल मैच में महिला टीम से मराँची और नवादा के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मराँची ने 45 पॉइंट अर्जित कर जीत हासिल कर लिया। जबकी नवादा की टीम 35 पॉइंट लाकर उपविजेता घोषित हुई।
नवादा की ओर से इंदु कुमारी ने बेस्ट रेडर तो कप्तान निक्की कुमारी ने बेस्ट डिफेंडर का खिताब अपने नाम कर लिया।
वहीं पुरुष वर्ग की बात करें तो पटना जिले से मराँची और हाथीदह की टीमें फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। जिसमें हाथीदह ने मराँची की टीम को रोमांचक मुकाबले में दस पॉइंट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
राष्ट्रगान के बाद महिला और पुरुष टीमों ने मुकाबले की शुरुआत की।
विशिष्ट अतिथि के रुप मे स्थानीय मथुरा प्रसाद सिंह पूरे मुकाबले के दौरान मौजूद रहे और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। दोनो टीमों के विजेता उपविजेता को शील्ड और पारितोषिक दिये गये।
आपको बता दें कि एक दशक से हाथीदह के महेन्द्रपुर में गंगा घाट पर छठ के अवसर पर कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन होता रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें