रिपोर्ट– राजीव कुमार झा
मधुबनी नगर मुख्यालय के तिरहुत काँलोनी मे भाजपा नेता सह बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मृत्युंजय कुमार झा के आवास पर उनके संरक्षण मे मकर संक्रांति उत्सव आयोजित किया गया। मौके पर मिथिला के प्रशिद्ध गायक राम बाबू झा और प्रविण झा के युगलबंदी मे आयोजित गीत संगीत का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। साथ ही माँ जानकी मिथिला पुनर्जागरण समिति, जानकी सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं, भाजपा, जदयू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजित कार्यक्रम मे बढ चढ कर भाग लिया। लोगो ने श्री झा को मिथिला के परंम्परा के अनुसार पाग, डोपटा से सम्मानित किया और भाजपा नेता मृत्युंजय कुमार झा द्वारा आए हुए सभी लोगों को चूरा – दही, गुर, तील कूट, सब्जी का भोजन कराया गया। इस तरह के आयोजन को लेकर मृत्युंजय कुमार झा ने कहा, ऐसे आयोजन से सामाजिक भायचारे, समरसता को बढाबा मिलता है। वही पुर्वजों द्वारा स्थापित संस्कृति को जिवंत रखने मे भी इस तरह के आयोजन सहायक सिद्ध होगा।




