पंकज कुमार जहानाबाद।
गांधी मैदान जहानाबाद मे शारीरिक शिक्षा एंव स्वास्थ्य अनुदेशक संघ जहानाबाद ईकाई की वार्षिक आम सभा बैठक जिलाध्यक्ष श्री निर्भय कुमार के नेतृत्व मे हुई। बैठक मे प्रमुख मांग शारीरिक शिक्षा एंव स्वास्थ्य अनुदेशक को पूर्णकालिक का दर्जा देने और सक्षमता परिक्षा मे शामिल करने के लिए बिहार सरकार से मांग रखी गई। संघ के सभी सदस्य बारी बारी से अपने मांगो को प्रमुखता रखे। वक्ताओं ने कहा कि पिछले लगभग चार सालो से नियमित शारीरिक शिक्षक की भांति हमलोग कार्य कर रहै है जिसमे जनगणना, चुनाव कार्य, मशाल खेल, तंरग प्रतियोगिता, विद्यालय खेल, होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परिक्षा ,जिलास्तरिय मैराथन प्रतियोगिता और भी दुसरे खेल प्रतियोगिता के आयोजन मे सफल बनाने शामिल रहते है। इसके अलावा हमलोग दुसरे विषय भी अपने अपने विद्यालय मे पढाते है विषय शिक्षक के अनुपस्थिति मे। इसके वावजुद भी हमलोग का वेतन बहुत ही कम है। बैठक मे सर्वसम्मति से समान काम का समान वेतन और सक्षमता परिक्षा मे शामिल करने के लिए बिहार सरकार से आग्रह किया गया। अभीतक हमलोग का सर्विस बुक नही खुला है इसके लिए भी प्रमुखता से मांग को रखी गई। इससे हमलोग का सेवावृत्ती लाभ प्रभावित हो रहे है। इस बैठक मे जिलाध्यक्ष निर्भय कुमार, अन्य सदस्य मधेश कुमार, गौरव कुमार, उज्जवल कुमार ,बिपिन कुमार, पंकज कुमार, रितूराज कुमार,सिताराम यादव, मनिष कुमार, रामबली कुमार,प्रीति कुमारी, रंजू कुमारी, अर्चना कुमारी, आदि मौजूद रहे।




