:- रवि शंकर अमित!
आज लखीसराय नगर परिषद कार्यालय के समीप भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में आतिशबाज़ी की और मिठाइयाँ बाँटकर हर्षोल्लासपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बिहार के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह चयन भारतीय जनता पार्टी की उस परंपरा को दर्शाता है, जहाँ संगठन, समर्पण और कार्यकर्ताओं के परिश्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ काल से लेकर अब तक यह पहला अवसर है, जब बिहार के किसी नेता को इस अहम राष्ट्रीय दायित्व का अवसर मिला है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘बिहारी अस्मिता’ और बिहार के कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम को मिला सम्मान है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव साधारण कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व में स्थान देकर लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ किया है। जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी ‘दिन दोगुनी, रात चौगुनी’ प्रगति करेगी।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी, मिठाइयाँ बाँटीं और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों के साथ अपनी खुशी व्यक्त की। अंत में जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने संपूर्ण लखीसराय जिले की ओर से नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री सनोज साहू, नगर मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, रूपेश कुमार बंटी, विकास आनंद, संजय बंका, गौतम मंडल, विजय बंका, राजेश साव, अरविन्द कुशवाहा, राजेश हरितवाल, बमबम कुमार, सुदामा सिंह, संजय मौर्य, प्रवेश शाह, मनोज गुप्ता,सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सादर आभार
अजय कुशवाहा
भाजपा मीडिया प्रभारी,
लखीसराय।




