खेत ग्रामीण मजदूर सभा एवं भाकपा मालेके तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय पर धरना!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

खेत ग्रामीण मजदूर सभा एवं भाकपा मालेके तत्वाधान में शंकर दास की अध्यक्षता में प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया धारणा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि विगत 5 जनवरी को शंभू गर्ल्स हॉस्टल पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ बलात्कार व 9 जनवरी की मौत की जांच सीबीआई से करने के, रेप की घटना छुपाने में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई ,दोषी आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जारीए से कड़ी सजा दिलाने की मांगकी साथ ही छात्रा के निर्माण हत्या के प्रति 1 मिनट का शोक संवेदना प्रकट की |धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि नीतीश की सरकार में महिला उत्पीड़न व बलात्कार की घटनाएं हो रही है लेकिन मुख्यमंत्री यहां की जनता को आंख में धूल झोंकर तथा मुर्ख बनाकर समृद्धि यात्रा पर कर रहे हैं जो यहां की जनता के लिए मजाक हैऐसे मेंमुख्यमंत्री को शर्म करना चाहिए।
बिहार में जब से भाजपा जदयू गठबंधन की सरकार बनी है बुलडोजर राज्य में तब्दील हो गया है ,कड़ाके की ठंड में गरीबों के घर ढाए जा रहे हैं जिस राज्य में 30% गरीबों के पास आज भी रहने के लिए जमीन नहीं है दशकों से सरकारी जमीनों पर झुग्गी झोपड़ी देकर, आजादी के 77 साल बीत जाने के बाद भी गुजर बसर करते हैं। कड़ाके की ठंड में उनके घरों पर बुलडोजर चलाकर बेघर कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के गृह जिला से शुरू कर तमाम जिलों में गरीबों के घर उजाड़े जा रहे हैं। इस धरना के माध्यम से हम मांग करते हैं कि पहले इन्हें आवास की व्यवस्था किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए तमाम बेघर परिवारों को₹500000 मुहैया कराया जाए। मजदूरों के हित में बने 44 कोड कानून को पुनः बहाल किया जाए साथ ही साथ मनरेगा को बहाल करते हुए इसे कृषि कार्य के साथ जोड़ा जाए।, धारणा को संबोधित करने वालों में भाकपा माले के प्रखंड सचिव ललन किशोर आजाद जिला कमेटी सदस्य करीबन दास, महेंद्र देवी प्रखंड कमेटी सदस्य विजय यादव ,नीतीश कुमार ,चंद्रदेव पासवान, उपेंद्र बिद, खुदीराम ,रामबाबू यादव, लाल बाबू यादव सहित दर्जनों नेता थे

Join us on: