:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!
बाढ़ थाना अंतर्गत जलगोविंद गांव में चर्चित धर्मवीर पासवान हत्याकांड मामले में फिर परिजनों को केस उठाने के लिए धमकी मिल रही है। इब्राहिमपुर पंचायत के मुखिया पति भगत मुखिया समेत पांच लोगों पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगा है। पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए आज गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार जलगोविंद पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह हत्या के मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग करते हैं पीड़ित परिजनों को अब भी केस उठाने के लिए धमकाया जा रहा है। पुलिस खानापूर्ति कर रही है। इस मामले में हम मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग करेंगे। इस मामले में अभी तक मुख्य अभियुक्त भगत मुखिया फरार है। हम प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग करेंगे।
वहीं मृतक धर्मवीर पासवान के छोटे भाई रघुबीर पासवान ने कहा कि हमें रोज जान से मारने की धमकी मिल रही है। तीन दिनों से कुछ अपराधी लोग मुंह ढककर केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हम गरीब और कमजोर लोग हैं। हम इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हैं और मुख्य अभियुक्त भगत मुखिया के लिए फांसी की मांग करते हैं।
दरअसल चार जनवरी को जलगोविंद निवासी धर्मवीर पासवान को केस उठाने को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, आक्रोशित परिजनों ने छः घंटे तक एनएच-31 को जाम कर दिया था। मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए दो की गिरफ्तारी की है। हाल ही में पुलिस ने मामले में शामिल एक आरोपी को पैर में गोली मारी थी।
बाइट – मंत्री – संजय कुमार
बाइट – धर्मवीर के परिजन




