रिपोर्ट- मनोज कुमार!
मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य: मृत भिखारी महिला के शव को नदी में फेंकने की साजिश का खुलासा, नरकटियागंज रेल पुलिस कठघरे में
बेतिया से खबर है जहां बेतिया से मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद गंभीर खबर सामने आई है। नरकटियागंज रेल परिसर में एक भिखारी महिला की मौत के बाद रेल पुलिस द्वारा शव को ठिकाने लगाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिससे रेल पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले के अनुसार, नरकटियागंज रेल परिसर में रहने वाली एक भिखारी महिला की मौत हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद रेल पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बजाय शव को गायब करने की योजना बनाई। रेल पुलिस ने एक रिक्शा चालक को बुलाया और उसे कुछ पैसे देकर शव को हड़बोड़ा नदी में फेंकने के लिए भेज दिया गया
रिक्शा चालक सूरदास और उसका साथी रामचंद्र मृत महिला के शव को लेकर हड़बोड़ा नदी पहुंचे। जैसे ही दोनों शव को नदी में फेंकने की कोशिश कर रहे थे, वहां मौजूद कुछ युवाओं ने यह दृश्य देख लिया और दोनों को पकड़ लिया। युवाओं ने तत्काल शिकारपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में रिक्शा चालक और उसके साथी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि रेल थाना में तैनात पुलिसकर्मी प्रेम कुमार ने उन्हें शव नदी में फेंकने का निर्देश दिया है
रिक्शा चालक के अनुसार, रेल पुलिस ने बताया था कि महिला भिखारी थी, रेल परिसर में रहती थी, मोतिहारी की रहने वाली तेतरी देवी नाम की महिला है और उसका कोई परिजन नहीं है। हालांकि मृत महिला की पहचान अब तक आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है।
हंगामा बढ़ने के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया। इस घटना ने नरकटियागंज रेल पुलिस की पोल खोल दी है और पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है।
वहीं, मुजफ्फरपुर रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Byte सूरदास रिक्शा चालक Byte मौजूद युवक




