रिपोर्ट- संतोष तिवारी!
: मुंबई नगर पालिका चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद देशभक्त में भाजपा कार्यालय और नेता/कार्यकर्ताओ द्वारा जश्न मनाया जा रहा है, इसी दौरान भाजपा के मुजफ्फरपुर नगर विधायक रंजन कुमार ने महाराष्ट्र निकाई चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा को बधाई देते हुए कहा की बिहार चुनाव और मुंबई महानगर पालिका चुनाव का परिणाम बंगाल चुनाव से पहले का संकेत है. इस बार बंगाल में टीएमसी का सूपड़ा साफ हो जाएगा.
साथ ही मुंबई महानगर पालिका में भाजपा जीत पर कहा की देश की आर्थिक राजधानी मुंबई निकाई में भाजपा का आना यह साबित करता है की लोगो का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ता जा रहा है और भाजपा सरकार देश की विकास की गति में हमेशा से तत्पर रहा है और तत्पर रहेगा.
वही भाजपा विधायक रंजन कुमार ने कहा की इस बार जनता ने हमे मौका दिया है तो हम भी जनता से किए वादों पर खरा उतरेंगे, इसको लेकर मुजफ्फरपुर शहर के विकास का काम शुरू हो चुका है, जो भी अधूरा काम है उसे पूरा किया जा रहा है.
बाइट:- भाजपा विधायक/रंजन कुमार




