रिपोर्ट- अमित कुमार!
डीएम बोले—आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित और प्रभावी समाधान।
मुंगेर: जिले में आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं के समयबद्ध समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। इसके तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को सभी विभागों में “सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत विभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में आमजन की समस्याएं सुनेंगे और नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। यह कार्यक्रम जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा।
शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी कार्यालयों में आम नागरिकों की शिकायतों के निष्पादन हेतु जन-समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर करना है। नागरिक निर्धारित दिनों में संबंधित कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष रख सकेंगे।उन्होंने कहा की आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थलों पर बैठने के लिए कुर्सी, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि अधिकारी शांत और सहज वातावरण में नागरिकों की बात सुन सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता का नाम एवं मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा, जिसकी नियमित मॉनिटरिंग जिला स्तर से की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी भी शिकायत की अनदेखी न हो और उसका निष्पक्ष व समयबद्ध समाधान किया जा सके।
बाइट : निखिल धनराज निप्पीणीकर जिलाधिकारी मुंगेर
बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर




