रिपोर्ट- अमित कुमार!
पटना में NEET छात्रा की मौत का मामला गरमा गया है। परिजनों ने गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि नींद की गोली से मौत हुई। डीजीपी विनय कुमार ने 7 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है, जिसका नेतृत्व सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट और ब्लीडिंग पाई गई है। जांच की रोजाना समीक्षा आईजी जितेंद्र राणा करेंगे।
परिजनों का आरोप है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया और हत्या को नशे की गोली खाकर मौत का कारण बताने की साजिश रची गई। छात्रा के दोस्तों और परिवार वालों ने कैंडल मार्च निकालकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने बताया कि छात्रा की मौत की जांच की जा रही है और अभी तक किसी भी प्रकार के सामूहिक दुष्कर्म के साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं और छात्रा के मोबाइल फोन की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री में जहर या आत्मघाती सामग्री से जुड़ी जानकारी मिली है।




