बाढ़ में दर्दनाक हादसा,पतंग उड़ाने के दौरान बच्चे की कुएं में गिरकर मौत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित/गोविंद कुमार!

बाढ़ थाना अंतर्गत जमुनीचक मोहल्ले में एक पांच वर्षीय बच्चा पतंग उड़ाने के दौरान कुएं में गिर गया। लगभग एक घंटे बाद परिजनों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की, जिसके बाद बच्चे के घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित कुंए में गिरे रहने की जानकारी मिली। हल्ला होते ही परिजन और आसपास के लोगों ने बच्चे को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला और आनन-फानन में बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पिता अनिल शर्मा ने बताया कि वह स्टेशन पर लकड़ी का काम कर रहा था। तभी उन्हें सूचना मिली कि बच्चा कुएं में गिर गया है। जिसके बाद वे घटनास्थल पर बदहवास स्थिति में पहुंचे। कुंए के बाहर बच्चे का चप्पल गिरा हुआ था, जिससे उसके कुएं में होने की जानकारी मिली।
अभिषेक कुमार ने बताया कि बच्चा टप्पू कुमार घर से थोड़ी दूर पर पतंग उड़ा रहा था और वह कुएं में गिर गया। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, बच्चा कुएं में गिरा था आसपास के लोगों ने हल्ला किया जिसके बाद वह सीढी लेकर कुएं के पास पहुंचे और बच्चे को कुएं से बाहर निकला और आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य कई बच्चे भी वहां पतंग उड़ा रहे थे लेकिन घटना के बाद सभी वहां से भाग गए। बच्चा पतंग उड़ाने के दौरान पीछे की ओर गया और इस दौरान वह कुएं में जा गिरा।
संतोष शर्मा ने बताया कि कुएं में गिरे रहने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने हल्ला करना शुरू किया, जिसके बाद उन्हें जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचे और बच्चे को इलाज हेतू अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
वहीं मौके पर पहुंचे एडिशनल एसएचओ अमित कुमार ने इस संदर्भ में वयान देने से इनकार कर दिया।

बाइट – परिजन

Join us on: