रिपोर्ट- अमित कुमार!
हमारे पिताजी आए उससे बड़ा कुछ नहीं है हमें माता-पिता का आशीर्वाद मिल गया, पूर्व मंत्री एवं लालू यादव के बड़े सुपुत्र तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, कहाँ तेजस्वी यादव जयचदो से घिरे हुए हैं देर तक सोते हैं पर हम रात 9 बजे तक तेजस्वी का देखेंगे इंतजार!
पूर्व मंत्री एवं लालू के लाल तेज प्रताप यादव चूड़ा दही भोज में अपने छोटे भाई एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रात 9:00 बजे तक करेंगे इंतजार,,, तेज प्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव अभी तक नहीं आए हैं वह जयचंदों के शिकंजे में है इसी लिए नहीं आए, तेज प्रताप ने कहाँ तेजस्वी यादव लेट तक सोते हैं पर हम उनका रात 9 बजे तक इंतजार देखेंगे!
वहीं पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर भी तेज प्रताप ने अपनी बातें रखी और कहा कि पश्चिम बंगाल में हम त्रिमूल कांग्रेस के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने का काम करेगें, ममता बनर्जी जयचंद्र के गिरोह में है और जरूरी नहीं कि पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी जितवे करेगी, हमारे पिताजी कई बार चुनाव हारे हैं
मीडिया में तेज प्रताप यादव से कहा कि आपको भाजपा से ऑफर है कि नहीं ऐसे में तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमें सब जगह से ऑफर है उसको एक्सेप्ट करना ना करना वह हमारी जिम्मेवारी है और कुछ ऐसा बात होता है तो सबसे पहले हम मीडिया को जानकारी देंगे!




