रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया
आज खगड़िया के चिल्ड्रेन पार्क में जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार एवं उप विकास आयुक्त सुश्री श्वेता भारती द्वारा मकर संक्रांति महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता श्री विजयंत्त द्वारा पतंग उड़ाकर की गई।
महोत्सव में विभिन्न पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार, श्री विवेक सुगंध, श्री प्रवीण कुमार, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी श्री राहुल कुमार तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री घनश्याम जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




