पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चुड़ा भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

पटना, 11 जनवरी 2026 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चुड़ा भोज में शामिल हुए। दारोगा राय पथ स्थित पटेल सेवा संघ में आयोजित दही-चुड़ा भोज में आयोजकों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने पटेल सेवा संघ के परिसर में स्थापित भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया।

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री संजय कुमार झा, आयोजकमंडल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Join us on: