दो साल से वेतन नहीं, अब सब्र टूटा, रात्रि प्रहरियों का उग्र विरोध,भुगतान करो वरना आंदोलन तेज!

SHARE:

रिपोर्ट- मनोज कुमार!

बेतिया से खबर है जहां पश्चिम चंपारण जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरियों ने शुक्रवार दोपहर जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ठंड, बरसात और भीषण गर्मी में रातभर विद्यालयों की सुरक्षा करने वाले रात्रि प्रहरियों का कहना है कि वे पिछले दो वर्षों से बिना वेतन के काम करने को मजबूर हैं, जिससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रदर्शन कर रहे रात्रि प्रहरियों ने बताया कि महंगाई के इस दौर में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है, लेकिन इसके बावजूद न तो विभागीय अधिकारी और न ही सरकार उनकी पीड़ा सुनने को तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद आज तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया। मजबूर होकर जिले के सभी प्रखंडों से आए रात्रि प्रहरियों ने जिला पदाधिकारी के समक्ष एकजुट होकर उग्र विरोध दर्ज कराया और स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और राज्य सरकार की होगी। रात्रि प्रहरियों ने कहा कि वे ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन जब मेहनत का फल नहीं मिलता तो संघर्ष के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। उन्होंने साफ कहा कि अब यह लड़ाई अधिकार की है और न्याय मिलने तक जारी रहेगी। Byte _पीड़ित लोग

Join us on: