राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता को लेकर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

परिवहन विभाग, बिहार सरकार तथा जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान मे जिला परिवहन कार्यालय, जहानाबाद द्वारा जनवरी माह मे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत अनेको गतिविधियों को आयोजित कर सड़क के मानकों से आमजनों को रूवरु कराया जा रहा है। आज इसी क्रम मे अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम, जहानाबाद तेज नारायण राय द्वारा कारगिल चौक से मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया तथा मोटर साईकिल रैली मे शामिल लोगों को सडक सुरक्षा के मानकों की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही अपर समाहर्ता द्वारा सडक सुरक्षा माह के अवसर पर जन जन तक सड़क सुरक्षा हेतु प्रशासन द्वारा ज़ारी गाईड लाइन की जानकारी देने हेतु जागरूकता रथ का भी परिचालण कर लोगों को जागरूक किया गया।
अपर समाहर्ता द्वारा मोटर साईकिल रैली मे शामिल लोगों को शपथ दिलाया गया कि मैं एतद् द्वारा यह घोषणा करता/करती हूँ कि सडक सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन नहीं चलाऊँगा/ चलाऊँगी। बिना सीटबेल्ट बांधे चारपहिया वाहन नहीं चलाऊँगा/ चलाऊँगी तथा वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग नहीं करूँगा/ करुँगी। मै यह भी शपथ लेता/ लेती हूँ कि अपने, समाज एवं सम्पर्क के सभी लोगों को भी वाहन चलाते समय यातायात के नियमों एवं प्रावधानो का पालन करने हेतु प्रेरित करूंगा/ करूंगी। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों का जानकारी साझा की गई। साइनेज को देख कर पथ पर वाहन चलाने का जानकारी दिया गया।
अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि जन जन को सडक सुरक्षा की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ का परिचालक दिनांक 06 जनवरी, 2026 से दिनांक 31 जनवरी, 2026 तक जहानाबाद जिले के सभी पंचायत/टोलों में किया जा रहा है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर दिनांक 03 जनवरी, 2026 से दिनांक 31 जनवरी, 2026 तक सड़क सुरक्षा से संबंधित अनेकों गतिविधियां आयोजित किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम तेज नारायण राय के साथ साथ जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार, सिविल सर्जन, जहानाबाद डॉ. मीना कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, सुश्री होमा इरफ़ान, वरीय उप समाहर्ता सुश्री नेहा, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी सुश्री करिश्मा सिंह, मोटर यान निरीक्षक ब्रजकिशोर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Join us on: