संवाददाता :- विकास कुमार!
डीएम दीपेश कुमार का सख्त तेवर, पीएचसी की अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, योजनाओं में तेजी के दिए निर्देश
जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार ने बुधवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में ग्रामीण विकास, कृषि, जीविका, विद्युत, लोक स्वास्थ्य, मनरेगा, आईसीडीएस और अंचल विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और योग्य लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने का सख्त निर्देश दिया।पतरघट पीएचसी निरीक्षण में मरीजों की भोजन-नाश्ते कटौती की शिकायत पर डीएम भड़क उठे, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य प्रबंधक व एमओआईसी से तत्काल कार्रवाई व स्पष्टीकरण मांगा। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मियों का वेतन बंद करने का आदेश सुनाया।समीक्षा के बाद आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 24 में गोदभराई कार्यक्रम में भाग लिया। बैठक में बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला, अंचल अधिकारी प्रिंस प्रकाश, एडीएम निशांत समेत सभी वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
BYTE :- सहरसा डीएम दीपेश कुमार।




