खगड़िया- पोखर में डूबने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत!

SHARE:


रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया


खगड़िया- गोगरी थाना क्षेत्र के पंसारी हाई स्कूल के पास रानी पोखर में डुबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है ।मृतक की पहचान गोगरी जमालपुर कुर्मी टोला निवासी अनिल मंडल उम्र 60 वर्ष के रूप में कई गयी ।बताया जा रहा है कि मृतक पोखर किनारे पेशाब करने के लिए बैठा होगा जिसमें पांव फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया कुछ देर बाद सड़क किनारे चल रहे मुसाफिर ने देखा कुछ लोगों की मदद से पोखर से निकाला गया आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल गोगरी लाया गया जहां डाक्टर ने चेक अप के बाद मृत घोषित कर दिया है गोगरी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया।
बाइट-फूलचंद्र पटेल(स्थानीय ग्रमीण)

Join us on: