बांग्लादेशी बताकर मारपीट करने एवं वायरल वीडियो मामले में मुख्य अभियुक्त सहित 3 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी बांग्लादेशी बताकर मारपीट एवं वायरल वीडियो मामले में मुख्य अभियुक्त सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मधुबनी के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया मामले को लेकर मुख्य अभियुक्त सहित तीन व्यक्तियों की रविवार को गिरफ्तारी की गई है एवं अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं। अन्य विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

मधुबनी पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक एक जनवरी 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ। जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा एक व्यक्ति को बांग्लादेशी होने का आरोप लगाते हुए शारीरिक रूप से प्रताड़ित और मारपीट की जा रही थी। मधुबनी पुलिस द्वारा उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान में लिया गया। तकनीकी विश्लेषण एवं स्थानीय सत्यापन के आधार पर यह पाया गया कि उक्त घटना दिनांक 30 दिसंबर 2025 की राजनगर थाना अंतर्गत चकदह गाँव की है। राजनगर थाना पुलिस द्वारा पीड़ित से तुरंत संपर्क स्थापित कर उसकी पहचान की पुष्टि की गई।

जांच के उपरांत यह स्पष्ट हुआ कि पीड़ित व्यक्ति सुपौल जिले (बिहार) के वीरपुर थाना क्षेत्र का मूल निवासी है और क्षेत्र में राजमिस्त्री का कार्य करता है। उसके बांग्लादेशी होने के सभी आरोप पूर्णतः निराधार एवं भ्रामक पाया गया है। इस संदर्भ में पीड़ित के द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर राजनगर थाना द्वारा हत्या के प्रयास सहित अन्य मामले में सुसंगत धाराओं के तहत राजनगर थाने में इस मामले को लेकर कांड संख्या 550 /25 दर्ज की गई। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर निष्पक्ष जॉच / आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिया गया।

गठित टीम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी, सदर-02 द्वारा आरोपियों के 12 से अधिक ठिकानों पर लगातार छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में पण्डौल थाना क्षेत्र से मुख्य अभियुक्त जो वीडियो में पीड़ित को मारपीट करता हुआ दिख रहा है, को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इस घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी राजनगर थाना क्षेत्र से की गई है एवं अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है।

उन्होंने बताया कि जांच में ये भी पता चला कि घटना के एक दिन पहले गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक व्यक्ति शिव कुमार जहां वो डेरा लेकर रहता था वहां गया था। उसने पीड़ित से कुछ आपत्तिजनक शब्द बोलने को कहा तो उसमें मना कर दिया। जिसके बाद अगले दिन काम से लौटने के क्रम में आरोपी लोगों ने उसे रोककर घटना को अंजाम दिया। इसने पीड़ित के चेहरे पर चोटें आई थी जिला इलाज कराया गया और वो ठीक है। जिसके बाद पीड़ित अपने गांव सुपौल चला गया। घटना के क्रम में आरोपियों द्वारा पीड़ित के मोबाइल को पानी में फेक दिया गया जिसकी बरामदी कई बाद उसमें जो सामग्री है इसकी जांच चल रही है। साथ ही जांच के क्रम में पता चला कि गिरफ्तार व्यक्तियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है जिसके माध्यम से वो आपत्तिजनक जिले प्राप्त करते थे, देखते थे और इसका सर्कुलेशन करते थे।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता निम्नलिखित है 01. कैलाश मुखिया, पे०-कामेश्वर मुखिया, सा०-नंदनगर चकदह, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी।

  1. शिव कुमार, पे०-सोने मुखिया, सा०-चकदह, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी।
  2. प्रियांशु उर्फ लेख नारायण, पे० दयानंद, सा०- नंदनगर, थाना-राजनगर, जिला-मधुबनी।

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं। अन्य विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी जात पात या धर्म या समुदाय द्वारा इस तरह के अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं के आधार पर किसी भी व्यक्ति के साथ हिंसा करना अथवा कानून हाथ में लेना एक गंभीर अपराध है। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध मधुबनी पुलिस द्वारा कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इन तीनों व्यक्ति सहित किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा, उनपर कठोर से कठोर कारवाही की जाएगी।

Join us on: