21 वीं शहादत दिवस पर याद किये गये एसपी सुरेंद्र बाबू, DIG राकेश कुमार ने दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

-मुंगेर:5 जनवरी 2005 को नक्सलियों के द्वारा बारूदी सुरंग में तत्कालीन एसपी केसी सुरेंद्र बाबू समेत पांच पुलिसकर्मियों की शहादत दिवस पर हवेली खड़गपुर थाना में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी राकेश कुमार खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रोशन उपस्थित होकर कैसी सुरेंद्र बाबू के स्मारक पर माल्यार्पण कर सभी शहीद पुलिस कर्मियों को भी पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी गई। वही इस मौके पर शहीद हुए तीन पुलिस जवान दिवगंत पुलिस जवान ध्रुव कुमार की पत्नी राजकुमारी देवी, दिवगंत शेख इस्लाम के पुत्र मो असलम ओर ओम प्रकाश गुप्ता के पुत्र अमित कुमार को डीआईजी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए डीआईजी राकेश कुमार ने कहा कि शहीद वही पुलिसकर्मी होता है, जो विषम परिस्थितियों में भी अपने मनोबल को ऊंचा रखकर चुनौतियों का डटकर सामना करता है। पिछले 20–21 वर्षों में इस क्षेत्र की परिस्थितियों में बड़ा बदलाव आया है और आज बिहार के अधिकांश हिस्सों से नक्सलवाद प्रायः समाप्त हो चुका है। यह शहीदों की कुर्बानी का ही परिणाम है कि उनकी शहादत अब रंग ला रही है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में खड़गपुर के आरएस मैदान में तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जो इस बदलाव का स्पष्ट संकेत है। बिहार नक्सल मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसमें पुलिस के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बल, सैप, बीएमपी, चौकीदार और आम नागरिकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
डीआईजी ने कहा कि सरकार के विकासात्मक प्रयासों से लोगों में विश्वास बढ़ा है और नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं। जो अब भी नहीं मानेंगे, उन्हें कानून के तहत मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहीद एसपी केसी सुरेंद्र बाबू सहित सभी शहीदों का बलिदान अविस्मरणीय है और शहीदों के परिजनों के साथ पूरा प्रशासन मजबूती से खड़ा है। मौके पर कई थाना के थानाध्यक्ष और गण्यमान्य लोग उपस्थित थे

वही आपको बता से की 5 जनवरी 2005 को हवेली खड़कपुर प्रखंड अंतर्गत भीम बांध के जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में मुंगेर के तात्कालिक एसपी केसी सुरेंद्र बाबू समेत पांच जवान जिनमें ओमप्रकाश गुप्ता, शिव कुमार राम, अब्दुल कलाम, मोहम्मद इस्लाम और ध्रुव कुमार ठाकुर शहादत को प्राप्त हुए। शहादत प्राप्त हुए एसपी और पांच जवानों को प्रत्येक वर्ष 5 जनवरी को जिला मुख्यालय सहित हवेली खड़गपुर थाना में श्रद्धांजलि समर्पित किया जाता है।

बाइट-राकेश कुमार डीआईजी मुंगेर प्रक्षेत्र

Join us on: