रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
वैशाली। हाजीपुर के हथसारगंज में पूर्व सैनिक संघ ने डायल 112 के दिवंगत चालक पूर्व सैनिक साहिल कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संगठन ने साहिल के परिजनों को 2 लाख 85 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया। पूर्व सैनिक साहिल कुमार का आकस्मिक निधन 11 दिसंबर को हो गया था। वे डायल 112 सेवा में चालक के रूप में कार्यरत थे।
रविवार को पूर्व सैनिक संघ के सदस्य दिवंगत साहिल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने साहिल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता के रूप में 2 लाख 85 हजार रुपये का चेक सौंपा। सभी पूर्व सैनिक संघ ने दिवंगत पूर्व सैनिक साहिल कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।
पूर्व सैनिक और जो बिहार डायल 112 संघ के वैशाली जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के किसी भी कोने में यदि पूर्व सैनिक के साथ किसी प्रकार की घटना दुर्घटना होती है तो पूरे संघ मिलकर निर्णय लेते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में अभी तक 19 से 20 लोग शहीद हो चुके हैं तो उन लोगों के आश्रित परिवार के बीच जाकर आर्थिक मदद पहुंचाई है।
संतोष कुमार सिंह ने आगे कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहना चाहता हूं कि बिहार पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करते हैं। तो बिहार पुलिस को 2 करोड़ का इंश्योरेंस होता है और डायल 112 के चालक के शून्य रुपए का भी इंश्योरेंस नहीं होता है। तो उसे स्थिति में सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आश्रित परिवार को नौकरी और आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।




