बंगलादेशी बताकर मॉबलिंचिंग एन डी ए सरकार का चरित्र चित्रण करता है- भाकपा!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकदह में भीड़ द्वारा तथाकथित मजदूर को बांग्लादेशी नागरिक का प्रोपगेंडा के आधार पर मूवलिंचिंग बिहार के एनडीए सरकार का चरित्र चित्रण करता है। बिहार के सहित पूरे देश के बीजेपी के लोगों द्वारा नौजवानों तथा अतिशयवादियों के बीच धर्म के नाम पर समय समय पर भावनात्मक बयान इस तरह के घटनाओं को प्रेरित करता है। कभी बंगला देशियों के नाम पर, कभी रोहिंग्या मुस्लिमों के नाम पर , कभी जेहाद के नाम पर ,कभी घर वापसी के नाम पर , कभी तीन तलाक के नाम पर तो कभी हिजाब के नाम पर आए दिन समाज में असहिष्णुता फैलाना बीजेपी का मुख्य एजेंडा बन गया है।
उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मधुबनी जिला सचिवमंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला मंत्री मिथिलेश झा ने कहा है। उन्होंने आगे कहा है कि हाल के बिहार चुनाव में जनता की गाढ़ी कमाई को फ्री राबड़ी के रूप में बांट कर , बिहार की भोली भाली महिलाओं एवं आम मतदाताओं को गुमराह करने में एनडीए के लोग सफलता प्राप्त कर लिए है।लेकिन सत्ता में आने के बाद से ही गरीबों का घर, व्यवसाय ,एवं आशियाना को बुलडोजर से उजाड़ने। बीजेपी शासित राज्य उत्तराखंड के मंत्री का पति भाजपा नेता द्वारा बिहार की महिलाओं के लिए दिए गए अमर्यादित व आपत्तिजनक बयान से महिलाओं के प्रति बीजेपी की सोच एवं समझदारी को प्रदर्शित करने वाली घटनाओं से बिहार की जनता शर्मसार है।
जिला मंत्री श्री झा ने कहा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का मधुबनी एवं दरभंगा लोकसभा एवं यहां के विभिन्न विधानसभाओं में संसदीय उपलब्धि का एक लंबा इतिहास रहा है । स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद भोगेंद्र झा , स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चतुरानन मिश्रा , पूर्व विधान पार्षद के के चौधरी , पूर्व विधायक राजकुमार पूर्व , वैद्यनाथ यादव , स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेजनारायण झा , पूर्व विधायक लालबहादुर यादव , पूर्व विधायक अब्दुल सलाम सहित सीपीआई के लड़ाकू दस्ता के बदौलत मिथिलांचल का भी असामाजिक एवं भीड़तंत्र के द्वारा न्यायिक प्रक्रिया को बढ़ावा नहीं दिया गया।
एनडीए खासकर बीजेपी के भड़काऊ राजनीतिक एजेंडा का दुष्परिणाम समाज के बेरोजगार नौजवानों को गलत दिशा देकर मूवलिंचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम तक एक सुनियोजित तरीके से पहुंचाया जाता रहा है ।
सीपीआई मधुबनी ऐसे सभी मंसूबों के खिलाफ समाज में अपने संगठन के जागरण एवं राजनीतिक अभियान का समाज के सभी तबकों के बीच गांव गांव ले जाकर नाकाम करने का काम करेगी। सीपीआई मधुबनी प्रशासन को आगाह करती है कि लुंज पुंज एवं अराजक प्रशासनिक कार्यशैली में बदलाव के साथ दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में सक्रियता लावे।

Join us on: