चोर के घर चोरी, 2 किलो सोना और 6 किलो चाँदी गायब,मामले में थानाध्यक्ष और दरोगा निलंबित।

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली में खाकी एक बार फिर उस वक्त शर्मसार हो गया जब चोर के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ही चोरी का आरोप लग गया। जिले के लालगंज थाना की पुलिस पर सोना चांदी और लाखों के कैश को छिपाने का आरोप लगा है जिसपर एसपी ने थानाध्यक्ष और एक दरोगा को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल 31 दिसम्बर को लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल पति पत्नी द्वारा चलाए जा रहे चोर गिरोह के उद्भेदन को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि लालगंज थाना क्षेत्र के बिलनपुर गांव में रामप्रीत सहनी के घर से चोरी का बर्तन टीवी और कारतूस के साथ साथ अन्य सामान बरामद किया गया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस गिरोह के उद्भेदन के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि पुलिस ने रामप्रीत के घर से ना सिर्फ बर्तन, टीवी और अन्य सामान बल्कि कई किलो सोना, चांदी और नगद भी बरामद किया था लेकिन सोना चांदी और कैश को पुलिस द्वारा छुपा दिया गया। जिसको लेकर आरोपी रामप्रीत सहनी के रिश्तेदार गेना लाल सहनी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है और गेना लाल सहनी के अनुसार, पुलिस ने चोरी के आरोप लगाकर घर में घुसकर छापेमारी की और लाखो रुपये नकद, 2 किलोग्राम सोना और 6 किलोग्राम चांदी ले गई जिसे पुलिस ने कहीं भी जब्त सूची में नहीं दिखाया। उनके अलावा सरकारी गवाह बनी गांव की एक महिला ने भी दावा किया कि गांव के लोगों ने पुलिस को सामान ले जाते देखा था। लेकिन पुलिस ने सिर्फ बर्तन, टीवी दिखाया जबकि अन्य सामान को छुपा लिया। बहरहाल लालगंज थाना के थानाध्यक्ष संतोष कुमार और दरोगा सुमन झा को एसपी ललित मोहन शर्मा ने निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाइट-ललित मोहन शर्मा, एसपी
बाइट-गेना लाल साहनी, ग्रामीण बाइट-सुमन देवी, ग्रामीण महिला

Join us on: