रिपोर्ट- बिकास कुमार
खबर सहरसा से है जहाँ पुलिस की टीम ने एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी पर सदर थाना और बिहरा थाना में आधे दर्जन से ज्यादा संगीन मामला दर्ज है और यह काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए सदर क्षेत्र के भेलवा वार्ड नम्बर – 7 स्थित बगीचे से गिरफ्तार की है. पुलिस गिरफ्त में आए अपराधी का नाम अभिषेक कुमार बताया जाता है जो सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव का रहने वाला है. इस सम्बंध में सहरसा SP हिमांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी अभिषेक कुमार पर आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं यह काफी दिनों से फरार चल रहा था इसका तार अवैध शराब के कारोबार से भी जुड़ा हुआ है और अवैध शराब के कारोबार से काफी संपत्ति जमा किया है जिसकी जाँच कर सम्प्पति भी जप्त की जाएगी. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
BYTE :- हिमांशु, S.P. सहरसा




