रिपोर्ट-विक्रम उपाध्याय/खगड़िया!
जिलाधिकारी, खगड़िया के निर्देशानुसार आज खगड़िया सदर प्रखंड में विशेष राजस्व एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजा-वार शिकायत पंजीकरण काउंटर के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का पंजीकरण कर त्वरित एवं प्रभावी समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई।
शिविर में जिलाधिकारी, खगड़िया श्री नवीन कुमार स्वयं उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई एवं समाधान करते हुए।
इस अवसर पर 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10 से अधिक आवेदनों का त्वरित समाधान स्थल पर ही किया गया।




