सशस्त्र सीमा बल की कार्रवाई में अवैध हथियार व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

– मधुबनी जिले से लगने वाली भारत नेपाल सीमा पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर अंतर्गत जी ‘G’ समवाय द्वारा एक सफल अभियानात्मक कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं गोला – बारूद की बरामदगी की गई।
प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बाह्य सीमा चौकी बेतौन्हा एवं समवाय मुख्यालय कमला के संयुक्त गठित रेड टीम ने 10 . 26 बजे थाना जयनगर क्षेत्र अंतर्गत धोली टोल, वार्ड संख्या–03, कमलाबाड़ी, जिला–मधुबनी (बिहार) स्थित एक मुर्गी फार्म पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान टीम ने बोर्डर पिलर नंबर 268/13 से लगभग 01 किलो मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में
01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस (08 mm KF- 92), 01 सैमसंग की-पैड मोबाइल फोन
बरामदगी के साथ ही एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का पहचान धोली टोल, वार्ड संख्या–03, कमलाबाड़ी, थाना–जयनगर, जिला–मधुबनी के रूप में किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि अभियुक्त बिना किसी वैध लाइसेंस के व्यक्तिगत उपयोग हेतु हथियार रखे हुए था।
बरामद हथियार, कारतूस एवं अन्य बरामद सामानो को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु जयनगर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस अवसर पर कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने अभियान में शामिल जवानों की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा “सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि के विरुद्ध बल की कार्रवाई आगे भी पूरी मुस्तैदी के साथ जारी रहेगी। यह कार्रवाई सशस्त्र सीमा बल की सजगता एवं अपराध नियंत्रण के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join us on: