सड़क नहीं बनाए जाने से लोगों मे आक्रोश, मुख्य सड़क जामकर किया प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरघावा पंचायत वार्ड संख्या 02 में वर्षों से सड़क नहीं बनाए जाने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह बासोपट्टी – मधुबनी मुख्य सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने मनमोहन पुल के पास सुबह करीब 8 बजे से ही सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
स्थानीय राजू मंडल, भीम मंडल एवं धुनाई मंडल ने बताया है कि सड़क निर्माण को लेकर मुखिया, अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को कई बार आवेदन देकर उक्त सरकार निर्माण को लेकर मांग किया जाता रहा, लेकिन अब तक किसी भी स्तर से कोई ठोस पहल होता दिखाई नहीं दे रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान होकर लोगों को सरक जाम करने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

जाम की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, अंचलाधिकारी विकास कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार एवं डायल 112 की पुलिस टीम हिरा पंडित समेत पुलिस बल मौके पर पहुंची और जाम कर रहे आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि आंदोलन कर रहे लोगों ने सड़क निर्माण की ठोस घोषणा की मांग पर अड़े रहे। जिस को लेकर कुछ देर के लिए प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के बिच आक्रोश का माहौल बना रहा। सरक जाम कर रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से मुखिया को आवेदन दिए है। सड़क नहीं बनने के कारण बरसात के मौसम में हालात और भी बंद से बद्दतर हो जाता हैं। परेशान हो कर गांव वालों ने सड़क जाम करने को लेकर बाध्य हुआ है।
जाम कर रहे स्थानीय लोगों में राजू मंडल, धुनाई मंडल, भीम मंडल एवं जगन्नाथ ठाकुर सहित कई महिला एवं पुरुष मौजूद थे।

Join us on: