3 व 4 जनवरी को लखीसराय के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा!

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

लखीसराय | दिनांक: 03 जनवरी 2026

बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री
विजय कुमार सिन्हा जी का लखीसराय जिला भ्रमण दिनांक 03 एवं 04 जनवरी 2026 को प्रस्तावित है। इस दौरान वे जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा, जनसंवाद तथा जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।
माननीय उपमुख्यमंत्री दिनांक 03 जनवरी 2026 को प्रातः 07:00 बजे पटना से सड़क मार्ग द्वारा फतुहा–बख्तियारपुर–बाढ़–मोकामा–हथीदाह होते हुए प्रातः 09:00 बजे बड़हिया पहुँचेंगे, जहाँ वे माँ बाला त्रिपुर सुन्दरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। तत्पश्चात प्रातः 10:00 बजे लखीसराय स्थित अतिथि गृह आगमन एवं अल्प विश्राम करेंगे।
पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
अपराह्न 02:30 बजे माननीय उपमुख्यमंत्री लखीसराय स्थित अशोक धाम में आयोजित मोरारी बापू जी के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। अपराह्न 04:00 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात रात्रि 09:30 बजे लखीसराय अतिथि गृह पहुँचेंगे, जहाँ वे रात्रि विश्राम करेंगे।

दिनांक 04 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे लखीसराय अतिथि गृह में जिले के सभी नगर परिषद् पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नगर विकास एवं जनसुविधाओं से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इसके उपरांत प्रातः 11:30 बजे लखीसराय ग्रामीण क्षेत्र एवं बड़हिया टाल क्षेत्र में रोड शो एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री की सहभागिता प्रस्तावित है।
इस जिला भ्रमण का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना, विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा सुशासन को और अधिक सुदृढ़ करना है।
उपरोक्त सभी कार्यक्रमों के कवरेज हेतु समस्त मीडिया बंधुओं को सादर आमंत्रित किया जाता है।

सादर आभार
अजय कुशवाहा
मीडिया प्रभारी,
लखीसराय

Join us on: