:- रवि शंकर अमित!
-बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर घने कुहासे के कारण पांच वाहनों की टक्कर हो गयी।इस हादसे में सात लोग जख्मी हुए हैँ ।गंभीर रुप से घायल दो यात्रियों को अस्पताल में उपचार के लिये भेजा गया है।मोर गांव में यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है।हादसे की चपेट में एक इनोवा कार,एक ट्रक- ट्राली,दो बाइक और एक यात्री बस आये।बस चालक और एक बाइक सवार जख्मी हुए।वहीं बस पर सवार पांच यात्री मामूली रुप से घायल हो गये।बस पटना से बेगूसराय आ रही थी।मोकामा पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर जांच शुरु कर दी है।


