नववर्ष के अवसर पर देश के 52 शक्तिपीठों में से एक चंडिका स्थान मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

नववर्ष के अवसर पर देश के 52 शक्तिपीठों में से एक चंडिका स्थान मंदिर में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब, गंगा स्नान के बाद माता के दर्शन करने पहुंच रहे भक्त।

-देश के 52 शक्तिपीठों में से एक मुंगेर में स्थित माता चंडिका के दर्शन को लेकर सुबह से ही भक्तों की कतार लगी हुई है। गंगा स्नान के बाद लोग यहां पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं। इस शक्तिपीठ में माता के बाएं नेत्र की पूजा होती है और मन से मन मांगी गई मुरादे भी पूरी होती है। मान्यता ऐसी है कि यहां के काजल लगा लेने मात्र से ही नेत्र रोग से संबंधित पीड़ा समाप्त हो जाती है।

माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि हम लोग बरसों से यहां आते हैं और आज नए साल के अवसर पर हम लोग इस साल की शुरुआत माता के दर्शन के साथ करना चाहते हैं। सुबह से लाइन में लगे हुए हैं और काफी भीड़ भी है लेकिन बारी-बारी से लोग दर्शन करके वापस लौट रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि मां से मांगी गई हर मुराद को माता पूरी करती हैं और भक्त श्रद्धा पूर्वक इनके दर्शन करने को लेकर दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं।

वही चंडिका स्थान के मुख्य पुजारी नंदन बाबा ने बताया कि सुबह 3:30 बजे के बाद से ही श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला यहां लगातार जारी है। अब तक दस हजार से ज्यादा भक्ति माता के दर्शन कर वापस लौट चुके हैं और अभी भी सैकड़ो लोग लाइन में है। जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है और लोग आराम से आकर माता के दर्शन कर लौट रहे हैं।

बाइट – नंदन बाबा मुख्य पुजारी चंडिकास्थान

Join us on: