:- रवि शंकर अमित!
बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, बेगूसराय द्वारा जिले के युवाओं के हित में आगामी 03 जनवरी 2026 को टूल किट एवं स्टडी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम “नियोजन सेवा का विस्तार” तथा “नियोजन सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम” योजनाओं के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि उक्त कार्यक्रम के तहत “नियोजन सेवा का विस्तार” योजना के अंतर्गत विभिन्न ट्रेडों से संबंधित कुल 18 लाभुकों को स्वरोजगार हेतु आवश्यक टूल किट प्रदान की जाएगी। वहीं, “नियोजन सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम” योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कुल 20 लाभुकों को महत्वपूर्ण पुस्तकों एवं पत्रिकाओं से युक्त स्टडी किट उपलब्ध कराई जाएगी।
यह वितरण कार्यक्रम 03 जनवरी 2026 को जिला नियोजनालय कार्यालय कक्ष, बेगूसराय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना, स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान करना है।




