जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई।

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष चौहान!

सुपौल:- आज जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता एवं उप विकास आयुक्त, सुपौल की उपस्थिति में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, सुपौल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल के साथ-साथ शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित थे। समीक्षा के क्रम में शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रम की प्रगति यथा एफ०एल०एन० किट का वितरण, पाठ्यपुस्तक की उपलब्धता आदि की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि उनके विद्यालय भ्रमण के क्रम में देखा जा रहा है कि कई विद्यालय में पाठ्यपुस्तक प्रधानाध्यापक के कक्ष में जमा है जबकि कई छात्र पाठ्यपुस्तक, एफ०एल०एन० किट से वंचित हैं। इसी समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की खोज की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल द्वारा बताया गया कि आज की बैठक की सूचना मोबाईल एवं व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से सभी प्रखंड को दे दी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बसंतपुर बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय से बाहर रहने के कारण बैठक से अनुपस्थित पाये गये साथ ही साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, निर्मली भी बैठक में अनुपस्थित पाये गये। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रतापगंज को छोड़कर अन्य सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिना उचित कारण के बैठक में उपस्थित नहीं थे इस पर जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी दोषी पदाधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई हेतु निदेश दिया गया।

असैनिक संभाग की समीक्षा के क्रम में BSEIDC के असैनिक कार्य प्रबंधक द्वारा जिलाधिकारी को जानकारी दी गई कि विद्यालयों में कुल 95 जगहों पर विभिन्न प्रकार के कार्य किये जा रहे हैं। विद्यालयवार एवं योजनवार विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई, जिस एजेंसी के द्वारा कार्य समय से पूरा नहीं किया जा रहा है उनके विरूद्ध Time Liability के तहत 05 से 10 प्रतिशत तक की राशि की कटौती का प्रस्ताव दिया जाय। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निदेश दिया गया कि दिनांक 08.01.2026 को अनुमंडलवार सभी संवेदक के कार्य प्रगति की समीक्षा की जायेगी। समीक्षा के क्रम में सभी कनीय अभियंता को निदेशित किया गया कि प्रत्येक दिन सभी साईट पर कितना श्रमिक कार्य कर रहे हैं इसकी सूचना उप विकास आयुक्त, सुपौल को उपलब्ध करायेंगे। उप विकास आयुक्त, सुपौल इसमें से किसी भी साईट की जांच करवायेंगे। यदि किसी अभियंता द्वारा अपने कार्य में कोताही बरती जाती है अथवा असैनिक कार्य प्रबंधक को सहयोग नहीं किया जाता है तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

Join us on: