संवाददाता :- विकास कुमार!
– बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा आज सहरसा दौरे पर पहुंचे. इस दौरान वो जिला प्रेक्षा गृह में आम लोगों के साथ भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों के भूमि विवाद से जुड़े मामलों को सुना. कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी प्रखंडों के सीओ, सहित डीएम, एसपी, कमिश्नर, डीसीएलआर सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे. संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों को उपमुख्यमंत्री के सामने रखा. वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भूमि विवाद से जुड़े समस्याओं को सही वक्त पर नही सुलझाने पर कई प्रखंड के सीओ और ro को जमकर फटकार लगाई साथ ही उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में आम को कोई समस्या नही होनी चाहिए. अगर कोई अधिकारी लापरवाही बरतेंगे तो उनपर समुचित कारवाई की जाएगी. उन्होंने मौके पर मौजूद एसपी, डीएम, adm डीसीएलआर सहित तमाम अधिकारियों को शख्त निर्देष दिया.
बाईट :- विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री बिहार.




