रिपोर्ट- संतोष चौहान!
सदर अस्पताल सुपौल में निर्माण कार्य का DM ने किया निरीक्षक, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के लिए सतत निगरानी के दिए निर्देश।
सुपौल:- सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन जिला औषधि भंडार में गुणवत्ता विहीन और घटिया कार्य सामने आने पर जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। जहां निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई हैं, घटिया ईंटों का उपयोग किया जा रहा है तथा एस्टिमेट के अनुसार निर्धारित सरिया की मात्रा व मोटाई से कम और पतले सरिये लगाए जा रहे हैं।
निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल सिविल सर्जन को निदेश दिए कि तकनीकी मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए।




