रिपोर्ट- अमित कुमार!
जेडीयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग को लेकर 12 घंटे की भूख हड़ताल।
एंकर..कार्यकर्ताओं का कहना है कि निशांत कुमार पढ़े-लिखे और सक्षम हैं, और उनके राजनीति में आने से पार्टी को नई दिशा मिलेगी।
मुकुंद सेना के कार्यकर्ताओं ने पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर भूख हड़ताल शुरू की है। उनका कहना है कि वे किसी भी हालत में निशांत कुमार को राजनीति में देखना चाहते हैं। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना “अभिभावक” बताते हुए उनसे अपील की है कि वे अपने पुत्र निशांत कुमार को पार्टी में सक्रिय भूमिका सौंपें
जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी निशांत कुमार के राजनीति में आने की मांग का समर्थन किया है। उनका कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक चाहते हैं कि निशांत कुमार पार्टी में आएं और काम करें। जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने भी कहा है कि बिहार की जनता और आने वाली पीढ़ियां चाहती हैं कि निशांत कुमार जेडीयू के जरिए राजनीति में प्रवेश करें ।
हालांकि, निशांत कुमार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनका केवल इतना कहना है कि उनके पिताजी लगातार काम कर रहे हैं और बिहार की जनता उन पर भरोसा करती है।




