बढते ठंड को लेकर मसौढ़ी में अनुमंडलीय पत्रकार यूनियन द्वारा कंबल वितरण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद के सीमा पर स्थित मसौढ़ी अनुमंडल मुख्यालय में ठंड को देखते हुए पत्रकारों ने गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया ।खबरों की दुनिया में मशगुल रहने वाले पत्रकार, जिसे कलम के सिपाही कहा जाता है और वह प्रशासन और जनता के बीच पुल का काम करते हैं। लेकिन इसी व्यस्ततम समय में सामाजिक कार्यों में रुचि दिखाने की पहली कोशिश मसौढ़ी में देखी गई है। जहां अनुमंडलीय पत्रकार यूनियन के बैनर तले जरूरतमंद असहाय वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जो समाज में एक नया आयाम लिखने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह बता रहे है की पत्रकार समुदाय न केवल समाचार रिपोर्टिंग में संलग्न है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेता है। बहरहाल बढ़ते ठंड को देखते हुए असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच पत्रकार यूनियन के बैनर तले कंबल वितरण करने का निर्णय लिया था, जिसमें मीडिया पार्टनर के रूप में जिओ बीपी मोबिलिटी पेट्रोल पंप ने सहयोगी के रूप में अपना योगदान दिया है और उनके सहयोग से गरीबो असहाय वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है मौके पर यूनियन के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष नागेंद्र सिन्हा, महासचिव अरुण कुमार, सचिव शशि तुलस्यान, संयुक्त सचिव अरविंद कुमार ,कोषाध्यक्ष अजय कुमार बबलू ,सह कोषाध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज अहमद के अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता जिसमें धर्मेंद्र रंगकर्मी, शंकर कुमार, महेश प्रसाद आदि लोगों ने सहयोग किया। पूर्व मुख्य पार्षद पंकज कुमार सिंह ने पत्रकार युनियन के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण करना संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कामना करते हैं कि इसी तरह से जरूरतमंद लोगों की आवाज बनते रहें।

Join us on: